फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफर मिनटों का तय हुआ घंटों में

विज्ञापन
4- दिन भर जाम के झाम से जूझते रहे लोग। कलेक्ट्रेट तिराहे पर लगा भीषण जाम व उसमे फंसे लोग। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। शिक्षकों और किसानों के आंदोलन के चलते मंगलवार को सिविल लाइन क्षेत्र में पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही। जाम में फंसे वाहन सड़कों पर रेंगते रहे। ट्रैफिक पुलिस के जवानों की कोशिशें भी जाम हटवाने में नाकाफी रही।
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य मांगों को लेकर शिक्षक महासंघ के आंदोलन में शामिल होने के लिए जिले भर से परिषदीय स्कूलों के शिक्षक कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। उधर, किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकियू ने भी कलेक्ट्रेट में पंचायत आयोजित की गई थी। तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस के कारण दूर-दराज से फरियादी शिकायत लेकर पहुंचे थे। एक साथ कई कार्यक्रमों के चलते कलेक्ट्रेट में प्रवेश के मुख्य गेट पर ही जाम लग गया। कुछ ही देर में इसकी जद में पूरा सिविल लाइन इलाका आ गया। आंबेडकर तिराहे से रोडवेज तिराहे तक जाम में वाहन रेंगते रहे। जाम खत्म कराने के लिए ट्रैफिक पुलिस के कर्मी कलेक्ट्रेट गेट पर जूझते रहे। किसी तरह एक वाहन निकल रहा थे तो दूसरा वाहन खड़ा हो जा रहा था। सुबह 11 बजे से बनी जाम की स्थित अपराह्न तीन बजे तक बनी रही। इस मार्ग से गुजरने वाले लोग जाम में फंसकर परेशान नजर आए। स्कूली बच्चों के वाहन भी जाम में फंसे दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें