फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान के बाद औसतन मिले 500 सौ मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। पंचायत चुनावों की आड़ में कोरोना ने खूब पांव पसारा है। वोट मांगने और देने में बरती गई लापरवाही का खामियाजा बढ़ते संक्रमण के रूप में अब सामने है। आंकड़ों पर गौर करें तो 15 अप्रैल को मतदान होने तक रोजाना सौ से डेढ़ केस जिले में मिल रहे थे। चुनाव बीतते ही औसतन रोजाना 500 नए केस आने से स्थिति बिगड़ती जा रही है। फिर भी लोग लापरवाही बरतने से बाज नहीं आ रहे।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ अप्रैल की शुरुआत से तेज हुआ है। तब पंचायत चुनाव शुरुआती दौर में थे। नामांकन पत्र खरीदने, चालान बनवाने, फार्म जमा करने और नाम वापसी के दौरान बेतहाशा भीड़ ने सोशल डिस्टेंसिंग के सभी मानक तोड़ दिए थे। तब लोग मास्क लगाने के प्रति भी गंभीर नहीं थे। चुनाव प्रचार के दौरान भी मानकों की खूब अनदेखी होती रही। महराष्ट्र, गुजरात से बड़ी संख्या में आए लोगों को बिना जांच कराए ही घरों में जगह दे दी गई। चुनाव के दौरान बरती गई यह लापरवाही अब भारी पड़ने लगी है। कोरोना का संक्रमण ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से बढ़ा है। एक से 15 अप्रैल के मध्य जिले में 1880 केस मिले थे। वहीं 16 से 26 अप्रैल के बीच 5337 नए केस चिह्नित हुए।
विज्ञापन

--
15 अप्रैल के बाद मिले मरीजों की स्थिति
तिथि नए मरीज
16 अप्रैल 724
17 अप्रैल 363
18 अप्रैल 394
19 अप्रैल 501
20 अप्रैल 565
21 अप्रैल 505
22 अप्रैल 602
23 अप्रैल 726
24 अप्रैल: 572
25 अप्रैल 385
कुल 5337
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें