फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 19.42 लाख से ट्रांजिट हॉस्टल पार्क का होगा सुंदरीकरण

विज्ञापन
ट्रांजिट हास्टल पार्क
विज्ञापन
जौनपुर। ट्रांजिट हॉस्टल पार्क की दशा अब जल्द बदल जाएगी। इस पार्क के सुंदरीकरण में 19 लाख 42 हजार खर्च किया जाएगा। इसका बजट जारी कर दिया गया है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद सुबह-शाम सैर करने व जिम करने वाले लोगों को सहूलियत मिलेगी। कलेक्ट्रेट के पास स्थित ट्रांजिट हॉस्टल पार्क का क्रिटिकल गैप्स योजना के तहत सुंदरीकरण किया जाएगा। पार्क के किनारे इंटरलॉकिंग, जिम के उपकरण, बच्चों के खेलने के लिए झूले आदि की व्यवस्थाओं से लैस किया जाएगा। सुंदरीकरण में कुल 19 लाख 42 हजार खर्च किया जाएगा। निर्माण प्रक्रिया शुरू करा दिया गया है। करीब दो महीने में निर्माण कार्य पूरा करा लिया जाएगा। इस पार्क के सुंदरीकरण होने के बाद व्यायाम व सुबह-शाम सैर करने वाले लोगों को सहूलियत मिलेगी। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डॉ. अरुण कुमार यादव ने बताया कि ट्रांजिट पार्क की सुंदरीकरण की प्रक्रिया शुरू करा दिया गया है जल्द ही निर्माण प्रक्रिया पूर्ण करा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें