फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Transfer in UP: यूपी में 37 एडिशनल एसपी का ट्रांसफर, पढ़ें, जौनपुर-आजमगढ़-गाजीपुर में किसे कहां मिली तैनाती ?

Wed, 15 Feb 2023 01:00 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर।आजमगढ़।गाजीपुर

सार

उत्तर प्रदेश में बुधवार को 37 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले कर दिए गए। जौनपुर जिले के अपर पुलिस अधीक्षक नगर का भी तबादला किया गया है। जारी सूची के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ. संजय कुमार का तबादला अपर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ के पद हुआ है। वहीं शासन ने आजमगढ़ में एडिशनल एसपी यातायात के पद पर संजय कुमार तृतीय को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
ट्रांसफर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में बुधवार को 37 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले कर दिए गए। शासन स्तर से प्रदेश के विभिन्न जनपदों में तैनात 37 अपर पुलिस अधीक्षकों का तबादला कर दिया गया है। उसमें जौनपुर जिले के अपर पुलिस अधीक्षक नगर का भी तबादला किया गया है। जारी सूची के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ. संजय कुमार का तबादला अपर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ के पद हुआ है। यहां अपर पुलिस अधीक्षक नगर के रूप में अब लखनऊ के अपर पुलिस उपायुक्त बृजेश कुमार गौतम होंगे। यह 1996 बैच के पीपीएस अफसर हैं। कन्नौज के रहने वाले बृजेश कुमार गौतम ने फोन पर बातचीत के दौरान बताया कि बुधवार की शाम या गुरुवार की सुबह ज्वाइन कर सकते हैं।

विज्ञापन

 

तबादले - फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर के एसपी सिटी और एसपी ग्रामीण का हुआ स्थानांतरण 
अपर पुलिस अधीक्षक नगर गोपीनाथ सोनी और अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक भारती का शासन की ओर बुधवार को स्थानांतरण कर दिया गया। इनकी जगह अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यमंत्री सुरक्षा, लखनऊ असित श्रीवास्तव को एसपी सिटी और अपर पुलिस अधीक्षक यातायात निदेशालय लखनऊ बलवंत चौधरी को एसपी ग्रामीण बनाया गया। 
अपर पुलिस अधीक्षक नगर गोपीनाथ सोनी ने 16 जून 2020  पद भार ग्रहण किया था। करीब 32माह के कार्यकाल में इनके नेतृत्व में पुलिस ने कई शातिर अपराधियों को दबोचने के साथ की बड़ी वारदात का खुलासा किया। यातायात व्यवस्था के साथ जागरूकता अभियान का भी सफल संचालन किया। जबकि एसपी ग्रामीण अभिषेक भारती अभी छह माह पूर्व अगस्त माह में ही जनपद में पदभार ग्रहण किए थे। उनका भी स्थानांतरण हो गया।

तबादले - फोटो : अमर उजाला
संजय कुमार तृतीय होंगे जनपद एसपी यातायात
शासन ने आजमगढ़ में एडिशनल एसपी यातायात के पद पर संजय कुमार तृतीय को तैनात किया गया है।
बताते चलें कि जनपद में एडिशनल एसपी यातायात के पद पर सुधीर जायसवाल की तैनाती थी। वह लगभग एक माह से छुट्टी पर चल रहे थे। इसी बीच शासन द्वारा उनके स्थान पर नए एडिशसनल एसपी की तैनाती कर दी गई। अब उनके स्थान पर जनपद के नए एडिशनल एसपी यातायात संजय कुमार तृतीय होंगे।
विज्ञापन

सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
टीएन बने सोनभद्र के नक्सल एएसपी
योगी आदित्यनाथ की सरकार ने बुधवार को प्रदेश के कई जनपदों में तैनात 37 अपर पुलिस अधीक्षकों का स्थानांतरण कर दिया है। उसमें सोनभद्र जिले के अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल विजय शंकर मिश्रा का भी तबादला हुआ है। शासन स्तर से जारी सूची के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक नकसल विजय शंकर मिश्रा का तबादला अपर पुलिस अधीक्षक फतेहपुर के पद हुआ है। यहां अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल के के रूप में अब मऊ के अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन त्रिपाठी को तैनात किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें