फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार चचेरे भाइयों की मौत, तीसरा जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर/आलमगंज। रामपुर थाना क्षेत्र के संजय नगर बाजार के पास सोमवार को दोपहर करीब ढाई बजे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो मासूमों की मौत हो गई जबकि बाइक चला रहा युवक घायल हो गया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों मासूमों के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद भाग रहे ट्रक को रामपुर के पास रोककर पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है। घटना की खबर लगते ही घरों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

रामपुर थाना क्षेत्र के रायपुर कुंभापुर निवासी शिवप्रकाश सरोज 18 पुत्र जयप्रकाश दवा लेने के लिए बाजार जा रहा था। उसके साथ बाइक पर उसके चचेरे भाई हर्ष (10) पुत्र वेद प्रकाश और समर 4 पुत्र राजेश भी सवार हो गए। तीनों दोपहर में करीब ढाई बजे बाइक से संजयनगर बाजार में पहुंचे थे तभी सड़क पर फैली गिट्टी के चलते बाइक अनियंत्रित हो गई और तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए। बाइक पर पीछे बैठे हर्ष और समर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा शिवप्रकाश घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। घटना से गुस्साए लोगों ने घटना स्थल पर जौनपुर भदोही मार्ग को जाम कर दिया। जाम की खबर पर रामपुर, नेवढ़िया और मड़ियाहूं थाने की पुलिस फोर्स पहुंच गई। जाम कर रहे लोग किसी उच्च अधिकारी को मौके पर आने और सड़क की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग कर रहे थे। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर आधे घंटे बाद जाम समाप्त करा दिया। थानाध्यक्ष रामपुर अश्विनी दुबे ने बताया कि हादसे के बाद भाग रहे ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है।

नई सब्जी मंडी में ईवीएम मशीन लेकर बसों में चढ़ते मतदान कर्मी।- फोटो : JAUNPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें