जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन का नव निर्मित प्लेटफॉर्म नंबर एक रविवार को चालू कर दिया गया। वाराणसी से आए रेलवे अधिकारियों ने हरी झंडी देने के बाद पहली ट्रेन कामायनी एक्सप्रेस को प्लेटफॉर्म एक पर लिया गया।
वाराणसी प्रतापगढ़ रेलवे रूट स्थित जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन पर यार्ड रिमाॅडलिंग कार्य के तहत जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर एक का नव निर्माण कराया गया था, लेकिन ट्रैक नहीं बिछ पाने के कारण नान इन्टरलाकिंग कार्य के बाद भी प्लेटफॉर्म म नंबर एक चालू नहीं हो पाया था।
प्रयागराज में महाकुंभ को देखते हुए रेलवे ने दिसंबर में ब्लाॅक लेकर प्लेटफॉर्म नंबर एक पर ट्रैक बिछाने का कार्य पूरा कर लिया था।
10 जनवरी तक इलेक्ट्रिक तार लगाने का काम किया गया। इसके बाद रविवार को पहुंची रेलवे की टीम ने ट्रैक के निरीक्षण करने के बाद प्लेटफॉर्म एक पर बलिया से चलकर कुर्ला जाने वाली कामायनी एक्सप्रेस का संचालन कराया।
एसएजी निरीक्षण टीम में आरके यादव (सीएसटीई), राकेश कुमार (सीडब्लूएम ), राहुल श्रीवास्तव (सीपीएम), राकी तुहर (डिप्टी चीफ इंजीनियर) शामिल रहे।