फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 2 से 11 घंटे देर से पहुंच रहीं ट्रेनें, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में कोहरे व गलन का सितम जारी है। इसका असर यातायात पर भी देखने को मिल रहा है। कोहरा का शिकार हो रही ट्रेनें अपने गंतव्य को दो से 11 घंटे की देरी से पहुंच रही हैं। शनिवार को 9 ट्रेनें जौनपुर व जघंई जंक्शन पर अपने निर्धारित समय से दो घंटे से लेकर 11 घंटे तक विलंब से पहुंचीं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जौनपुर जंक्शन पर आनंद विहार से गाजीपुर जाने वाली सुहेलदेव एक्सप्रेस 9 घंटे 30 मिनट, कोटा पटना एक्सप्रेस एक्सप्रेस 4:34 मिनट, दून एक्सप्रेस 2 घंटा 49 मिनट, फरक्का एक्सप्रेस 5 घंटा 39 मिनट देरी से पहुंची। जंघई जंक्शन पर अमृतसर से हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल 2 घंटा 16 मिनट, ग्वालियर से बनारस जाने वाली बुंदेलखंड एक्सप्रेस 8 घंटा 18 मिनट, प्रयागराज से प्रयागराज रिंग रेल माघ मेला स्पेशल 3 घंटा 13 मिनट, मुंबई से बलिया जाने वाली कामायनी एक्सप्रेस 1 घंटा 21 मिनट, बनारस से ग्वालियर जाने वाली बुंदेलखंड एक्सप्रेस 2 घंटे 3 मिनट अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंची जिससे यात्रियों को अपने गतंव्य स्थानों पर पहुंचने में परेशानी का सामान करना पड़ा। जंघई स्टेशन अधीक्षक कोमल सिंह ने बताया है कि कोहरे के कारण लंबी दूरी की ट्रेनें विलंब से पहुंच रही है। यात्रियों को स्टेशन पर ठहरने की सुविधा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें