फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासी मजदूरों को सब्जी की नर्सरी का दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बक्शा। कृषि विज्ञान केंद्र पर मंगलवार को प्रवासी मजदूरों के लिए चल रहा तीन दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण संपन्न हुआ। सब्जियों की नर्सरी उत्पादन की तकनीकी जानकारी दी गई। ब्लाक प्रमुख सजल सिंह ने कहा कि जिले के लोग बाहर जाकर काम करते हुए जीवन यापन करते हैं, परंतु कोरोना महामारी की वजह से लोगों का रोजगार प्रभावित हो गया है। ऐसे में कृषि विज्ञान केंद्र के इस प्रशिक्षण से लोगों को रोजगार का अवसर मिलेगा। अपने गांव में रहकर स्वरोजगार कर सकते हैं। खंड विकास अधिकारी डॉ. छोटेलाल तिवारी ने कहा कि जो लोग प्रशिक्षण ले रहे हैं, उनको स्वयं सहायता समूह के माध्यम से हम जोड़ने का प्रयास करेंगे। केंद्र के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार कनौजिया ने सब्जियों की नर्सरी हेतु सभी तरह की प्रजातियां एवं उसमें खाद, उर्वरक एवं पानी के प्रबंधन की विस्तृत जानकारी दी। संयोजक डॉ. संदीप कुमार ने सब्जियों की नर्सरी में उपयोग की जाने वाली तकनीकी जैसे नेट सैड, पॉली हाउस एवं लोटनल में सब्जी नर्सरी उत्पादन तकनीक की तथा इसमें लगने वाले खर्च एवं मुनाफे की जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ. सोमेंद्र नाथ, डॉ. सुरेंद्र सोनकर, डॉ. अनिल कुमार, नरेंद्र चौधरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें