फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद के इतिहास से रूबरू हुए प्रशिक्षु आईएएस

Wed, 04 Nov 2015 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जौनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी से मंगलवार को 24 प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों का दल जिले में पहुंचा। पहले दिन प्रशिक्षु अफसरों के दल ने शाही किला, अटाला मस्जिद समेत जिले की ऐतिहासिक इमारतों को देखा और जिले के इतिहास से रूबरू हुए।
विज्ञापन

प्रशिक्षु आईएएस अफसरों का यह दल नौ नवंबर तक जिले में रहकर सोशल सेक्टर की शासकीय योजनाओं का धरातल पर हो रहे क्रियान्वयन का अध्ययन करेगा। 24 प्रशिक्षु अफसरों को चार अलग अलग ब्लाक में रहने का इंतजाम किया गया है। मंगलवार को पहले दिन आईएएस टीम ने शाही किले का भ्रमण किया और जौनपुर के इतिहास की जानकारी ली। भंडारी रेलवे स्टेशन पर प्रशिक्षु अफसरों के पहुंचते ही उनका स्वागत किया गया।
नोडल अधिकारी तेज प्रताप मिश्र ने बताया कि 24 प्रशिक्षु अधिकारियों का दल चार ग्रुप में आठ नवबंर तक अलग-अलग ब्लाकों के ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण करेगा। खुटहन के ग्राम मुबारकपुर,  करंजाकला के काफरपर, धर्मापुर के गजना, सिरकोनी के ग्राम मनहन में 6-6  प्रशिक्षु अधिकारी 4 से 8 नवम्बर 2015 तक ग्रामीण विकास की जानकारी हासिल करेंगे। नौ नवंबर को अधिकारी यहां से चले जाएंगे। चारों ग्रुप लीडरों के नेतृत्व में सभी प्रशिक्षु अधिकारी उपस्थित रहें।
विज्ञापन

प्रभारी जिलाधिकारी सीडीओ पीसी श्रीवास्तव्र और पुलिस अधीक्षक राजूबाबू सिंह ने अधिकारियों को अपने अनुभव के बारे में विस्तार से बताया। शाही किले में भ्रमण के दौरान उपायुक्त मनरेगा रामबाबू त्रिपाठी, पर्यटन अधिकारी हरिचन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें