खेतासराय, मालगाड़ी का कपलिंग टूटने से गेट नंबर 57 पर फाटक बन्द होने से वाहनों की लगी लम्बी कतार
वाराणसी–अयोध्या रेल मार्ग पर सोमवार को एक मालगाड़ी के डिब्बे अलग हो गए। इससे रूट पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावत हुआ। अप टांडा लांग हॉल्ट की ओर कोयला लेकर जा रही मालगाड़ी के डिब्बे भुड़कुड़हां और मिहरावा स्टेशन के बीच ब्लॉक सेक्शन में सुबह करीब 11:15 बजे कंपलिंग खुलने से अलग हो गए। इस वजह से रूट पर ट्रेनों का संचालन करीब 40 मिनट तक बाधित रहा। सूचना मिलते ही गार्ड ने तत्परता दिखाते हुए चालक दल को बताया। इसके बाद सहायक लोको पायलट (एएलपी) ने सावधानीपूर्वक इंजन को पीछे ले जाकर दोनों हिस्सों को जोड़ा। आवश्यक तकनीकी जांच और सुरक्षा सुनिश्चित करने के बाद मालगाड़ी को 11:55 बजे पुनः गंतव्य के लिए रवाना किया गया। अप लाइन बाधित रहने के कारण इंटरसिटी एक्सप्रेस और कोटा–पटना एक्सप्रेस को डाउन लाइन से निकाला गया। इससे यात्रियों को असुविधा हुई। मेहरावां स्टेशन मास्टर बीके सिंह ने बताया कि मालगाड़ी की डिस्कपलिंग में कोई समस्या नहीं हुई। ट्रेन को ठीक कर रवाना कर दिया गया। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर कपलिंग में तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। मालगाड़ी रुकने से गेट संख्या 55, 56 और 57 पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह बाधित रही।