फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: ट्रेलर ने कुचला, बाइक सवार दंपती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जफराबाद। जलालपुर क्षेत्र के इजरी गांव के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आकर बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृत पति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

नेवढ़िया क्षेत्र के दौड़ी गांव निवासी संतोष्ा यादव (50) पत्नी चमेला देवी को दवा के लिए जौनपुर शहर गए थे।

दवा दिलवाकर जब लौट रहे थे तभी एक होटल के सामने एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी। दोनों गिर गए। घटना की सूचना पर तत्काल थानाध्यक्ष जलालपुर मनोज सिंह मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


जहां पर संतोष की मौत हो चुकी थी। चमेला देवी को काफी चोट आई थी। हालत गंभीर थी। थानाध्यक्ष ने उन्हें तत्काल जिला चिकित्सालय भेजवाया। वहां उनकी मौत हो गई। ट्रेलर को लेकर चालक फरार हो गया। उसकी खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें