फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर

Mon, 31 Aug 2020 08:18 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर कुत्तुपुर के पास सोमवार की शाम करीब सात बजे बेकाबू कार की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने चालक समेत कार को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन


गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सरसौड़ा गांव निवासी अवनीश यादव (20) अपने साथी राजकुमार यादव (25) के साथ मल्हनी स्थित अपने ननिहाल गया था। देर शाम दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। सरायख्वाजा थाना अंतर्गत कुत्तुपुर गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को चपेट में ले लिया। 

विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हुए। बाइक चला रहे राजकुमार को सिर में गंभीर चोट आई। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। अवनीश की हालत भी गंभीर बनी हुई है। 

एसओ सुधीर कुमार गुप्ता ने बताया कि हादसे के बाद चालक समेत कार को कब्जे में ले लिया गया है। अंबेडकरनगर नंबर की कार पर पुलिस का लोगो लगा हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें