फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 50 घरों का आवागमन ठप, ग्रामीणों को सांसद ने दिया आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन
जफराबाद। स्थानीय रेलवे स्टेशन से करीब एक किमी दूर स्थित रामदासपुर गांव के लोगों का बाउंड्रीवाल बनने से आवागमन ठप हो गया है। ग्रामीणों ने रेल विभाग व मछलीशहर सांसद प्रिया सरोज से अंडरपास की मांग की। सांसद ने बुधवार को मौके पर पहुंचकर आश्वासन दिया। रामपुर गांव प्रयागराज व वाराणसी जाने वाली रेलवे लाइन के मध्य में स्थित है। गांव के लोग रेलवे लाइन पार करके आते जाते हैं। इस गांव में 50 घर हैं जिनकी आबादी 600 से अधिक है। इसके अलावा मड़ैया, शंकरपुर गांव के भी काफी लोग बाजार आते-जाते हैं। गांव के बच्चे स्कूल जाते हैं। उनको आने-जाने के लिए कोई सड़क नहीं है। वे लोग लाइन पार करके आते जाते हैं। इस समय ट्रेनों के संचालन में सुरक्षा की दृष्टि से रेल विभाग लाइन के किनारे बाउंड्रीवाल बनवा रहा है। बाउंड्रीवाल बन जाने से इस गांव के लोगों का आना जाना काफी कठिन हो जाएगा। इसी बात को लेकर गांव के लोग काफी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें