फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 59 लाख की लागत से बने पीपा पुल पर आवागमन शुरू

विज्ञापन
बदलापुर के गोमती नदी के गजेंद्रपुर घाट पर नवनिर्मित पीपा पुल। स्रोत-संवाद
विज्ञापन
बदलापुर। क्षेत्र के सबसे पुराने गोमती नदी के गजेंद्रपुर घाट पर 59 लाख की लागत से पीपा पुल बन जाने के बाद आवागमन शुरू हो गया है। इस पुल के बन जाने से जौनपुर की पश्चिमी सीमा सीधे सुल्तानपुर से जुड़ गई। अब तक यहां लोग नाव के सहारे नदी पार करते थे। इस पीपा पुल के बन जाने से इस पार के कम्मरपुर, लखनेपुर, गौरा, गजेंद्रपुर, कृष्णापुर सीधे सुल्तानपुर के गजेंद्रपुर, गायत्री नगर, समोधपुर, करौंदी से जुड़ जाएंगे। अब लोगों को दस से 15 किमी कम दूरी तय करनी पड़ेगी। विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि गजेंद्रपुर गांव आदि गंगा गोमती पर 59 लाख की लागत से पीपा पुल का निर्माण कराया गया है। इसके बन जाने से सुईथाकला क्षेत्र एवं सुल्तानपुर जनपद के लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। विधायक ने बताया कि गोमती के इस घाट पर पीपा पुल निर्माण कराए जाने की मांग क्षेत्रवासी लंबे समय से करते चले आ रहे हैं, जिसकी मांग मुख्यमंत्री से किया था। इसके निर्माण से गंगा प्रसाद सिंह, राजेंद्र सिंह, दिनेश सिंह, धर्मेंद्र सरोज, रोहित तिवारी, अंबुज तिवारी सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें