फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: शहर के 16 चौराहों पर लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में 4.70 करोड़ रुपये की लागत से ऑॅटोमैटिक सिग्नल व सीसीटीवी लगाए जाएंगे। कमिश्नर के यहां से इसकी स्वीकृति मिल गई है। इससे शहर में यातायात नियमों का पालन भी बेहतर तरीके से होगा। चौराहों पर बनाई जाने वाली जेब्रा लाइन क्रास करने पर वाहनों का आटोमैटिक चालान कट जाएगा।
विज्ञापन

वाराणसी की एक कंपनी ने एक सप्ताह पहले सर्वे किया था। यातायात विभाग की माने तो एक से डेढ़ माह में काम शुरू हो जाएगा। इसके बाद शहर के पॉलिटेक्नि चौराहा, जेसीज चौराहा, वाजिदपुर तिराहा समेत 16 चौराहों पर इसे लगाया जाएगा। चौराहों पर जब रेड लाइट जल जाएगी तो लोगों को रूकना होगा। राहगीरों को चौराहों पर बने जेब्रा लाइन के पीछे ही खड़ा होना होगा। हेलमेट का प्रयोग करना होगा। इन सभी चीजों का उल्लंघन करने पर सीसीटीवी से वाहन नंबर तुरंत स्कैन हो जाएगा और ऑनलाइन चालान कटेगा।
इसके लिए चौराहों पर इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम वाला कैमरा लगाया जाएगा जो नंबर प्लेट रिटेक्ट कर सकेंगे। इसके साथ ही सर्विलांस की भी व्यवस्था होगी पुलिस लाइन में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। जिससे पूरी निगरानी की जा सकेगी।
विज्ञापन

कोट
चौराहों पर लगने वाले कैमरे के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर ऑटोमैटिक चालान हो जाएगा। फिलहाल इसके लिए एक सप्ताह में डीएम के सामने काम मिलने वाली फर्म को प्रस्तुति देनी होगी, उसके बाद काम शुरू हो जाएगा। -देवेश सिंह, सीओ यातायात
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें