फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: अतिक्रमण के जद में 9 नगर निकायों के 30 स्थानों पर 24 घंटे में तीन बार लगता है जाम

विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर चौराहे पर लगा जाम। संवाद।
विज्ञापन
जौनपुर। जिले के नौ नगर निकायों में जाम की समस्या लगातार विकराल होती जा रही है। अतिक्रमण, पार्किंग की व्यवस्था का अभाव और मुख्य मार्गों पर वाहनों के बेतरतीब खड़े होने से लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिले के नौ नगर निकायों में ऐसे 30 स्थान चिह्नित हैं, जहां प्रतिदिन दो से तीन बार जाम लगता है और लोगों की रफ्तार थम जाती है।
विज्ञापन

जौनपुर, शाहगंज, खेतासराय, मछलीशहर, बदलापुर, मड़ियाहूं, केराकत, मुंगराबादशाहपुर और रामपुर जिले के प्रमुख व्यापारिक केंद्र हैं। इन नगर निकायों में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग खरीदारी और अन्य कार्यों के लिए पहुंचते हैं। पार्किंग की समुचित व्यवस्था न होने तथा सड़कों के दोनों ओर अतिक्रमण के कारण सड़कें संकरी हो गई हैं। नतीजतन सुबह और शाम के समय डेढ़ से दो घंटे तक जाम की स्थिति बनी रहती है।
शहर के मुख्य मार्ग जेसीज चौराहा पर हर रोज वाहनों की कतार लग जाती है। दिन में तीन बार जाम लग जाता है। कारण चौराहे रोडवेज बसें, निजी बसें समेत अन्य सवारी वाहन सवारी के इंतजार में खड़े रहते हैं। यहीं हाल कोतवाली चौराहा, पॉलीटेक्निक चौराहा, ओलंदगंज में भी है। ईओ धर्मराज राम ने बताया कि शहर में पार्किंग की व्यवस्था की जा रही जिसके बाद यह समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन

बदलापुर। क्षेत्र के जौनपुर- वाराणसी मुख्य मार्ग पर अस्थायी मंडी लगती है। इसकी वजह से सड़क के दोनों पटरियों पर ठेले खुमचे वालों का अतिक्रमण है जिसके चलते सुबह-शाम सड़क जाम की जद में रहता है। वहीं मुख्य चौराहा भी जाम की जद में रहता है।
मड़ियाहूं। नगर पंचायत क्षेत्र में पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण गांधी तिराहा, स्टेशन रोड, जमालापुर तिराहा, बेलवा रोड पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी चंदन सिंह गौड़ ने बताया कि पार्किंग के लिए उपयुक्त सरकारी भूमि उपलब्ध न होने के कारण स्थायी व्यवस्था करने में कठिनाई आ रही है।
खेतासराय। कस्बे के मुख्य चौराहे पर प्रतिदिन सुबह शाम जाम की समस्या बनी रहती है। सुबह करीब साढ़े आठ बजे से 10 बजे तक और शाम पांच से रात आठ बजे तक वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं।
मछलीशहर। केराकत। नगर में तहसील कार्यालय के सामने, सब्जी मंडी, सादीगंज जंघई चौराहा और बरई पार चौराहा के पास जाम लगता है। केराकत क्षेत्र के सरायबीरू चौराहे से सिहौली चौराहे तक सड़क किनारे बढ़ते अतिक्रमण के कारण आए दिन भीषण जाम लग जाता है। जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है
शाहगंज। नगर के प्रमुख मार्गों पर दुकानदारों द्वारा फुटपाथ तक सामान फैलाकर अतिक्रमण किए हैं। पैदल राहगीरों को सड़क पर चलने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। क्षेत्र के फैजाबाद मार्ग, रेलवे फाटक मार्ग, आजमगढ़ मार्ग, कलेक्टरगंज, घासमंडी, पुराना चौक, कोतवाली रोड और रोडवेज मार्ग पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है।

रामपुर। क्षेत्र के बरसठी तिराहा व सेमुही मोड़, मंडी के पास सुबह-दोपहर व शाम के समय जाम लग जाता है। जाम का मुख्य कारण मुख्य चौराहों पर सड़कों के दोनों पटरियों पर ठेले, खोमचे वालों का अतिक्रमण है। नगर पंचायत रामपुर ईओ कुमार गौरव ने बताया कि अतिक्रमण करने वाले को नोटिस दिया गया एक सप्ताह के अंदर अतिक्रमण मुक्ति नहीं हुआ तो कार्रवाई की जाएगी।
सुबह, शाम रेंगते रहते हैं वाहन, नहीं मिल रहा जाम से राहत
मुंगराबादशाहपुर। जौनपुर-प्रयागराज मार्ग पर सतहरिया से लेकर पुरऊपुर तक सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। रोडवेज बसें, निजी बसें, ट्रक, चार पहिया और दोपहिया वाहन एक से डेढ़ घंटे तक रेंगते रहते हैं। इसके अलावा प्रतापगढ़ रोड, जंघई रोड, स्टेशन रोड, मुख्य बाजार रोड जाम सुबह शाम जाम की जद में रहता है। थानाध्यक्ष अश्विनी दुबे ने बताया कि जाम की समस्या से निपटने के लिए कुछ जगहों पर रूट डायवर्जन किया गया है। लोगों से भी ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की गई है।

मुंगराबादशाहपुर चौराहे पर लगा जाम। संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें