फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलंदगंज में भीड़ से ट्रैफिक जाम, डिस्टेंसिंग तार-तार

विज्ञापन
अनलॉक-2 में मिली छूट के बाद भीड़ से शहर के ओलंदगंज इलाके में लगा जाम। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। लॉक डाउन के बाद जैसे-जैसे बंदिशें हटनी शुरू हो रही है, शहर की यातायात व्यवस्था भी पुराने ढर्रे पर लौट रही है। सोमवार को अनलॉक के दूसरे चरण मेें सड़कों पर भारी भीड़ नजर आई। इसके चलते कई बार जाम की स्थिति भी बनी। वैसे तो सोमवार को जाम लगना आम बात है, मगर काफी दिनों से लॉक डाउन के कारण सड़कों पर सन्नाटा ही पसरा था। धीरे-धीरे छूट बढ़ने के साथ अब भीड़ भी बढ़ रही है। सोमवार को भीड़ का आलम यह था कि शहर काफी देर तक जाम रहा। ओलंदगंज तिराहे से जेसीज चौराहे की ओर जाने वाले मार्ग पर वाहन रेंगते नजर आए। ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए मुस्तैद जवान भीड़ के आगे बेबस दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें