फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: व्यापारियों ने सपा सांसद को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
प्रधानमंत्री को संबो​धित ज्ञापन सांसद राजीव राय को सौंपते अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पद
विज्ञापन
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने रविवार को यूपीआई आधारित डिजिटल लेनदेन पर एमडीआर की सीमा बढ़ाने और मासिक अधिकतम सीमा में संशोधन की मांग की है। संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ. राम गोपाल गुप्त के नेतृत्व में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन घोसी के सपा सांसद राजीव राय को व्यापारियों ने दिया।
विज्ञापन

इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ. राम गोपाल गुप्त ने कहा कि यूपीआई ने देश में डिजिटल भुगतान को काफी सरल और सुविधाजनक बनाया है। वर्तमान कारोबारी परिस्थितियों को देखते हुए एमडीआर की व्यवस्था में संशोधन आवश्यक हो गया है। व्यापार मंडल ने मांग की है कि एमडीआर लागू करने की न्यूनतम सीमा दो हजार से बढ़ाकर एक लाख और मासिक अधिकतम सीमा एक लाख से बढ़ाकर पांच लाख की जाए। उन्होंने कहा कि इस छूट से व्यापारियों पर से अतिरिक्त वित्तीय भार कम होगा और डिजिटल व कैशलेस लेनदेन को और अधिक प्रोत्साहन मिलेगा। इस अवसर पर जिला महामंत्री कन्हैया लाल जायसवाल, युवा जिलाध्यक्ष अजहर कमाल फैजी, महातम यादव, दिनेश बरनवाल, संजय सर्राफ, गोपाल कृष्ण बरनवाल, गामा यादव, आनंद गुप्ता और हाजी इफ्तेखार अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें