फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी अपने हक के लिए उठाएं आवाज संगठन खड़ा है उनके साथ : जितेंद्र सोनी

विज्ञापन
मड़ियाहूं उद्योग व्यापार मंडल व्यापारी सम्मेलन में मंचासीन पदाधिकारी। आयोजक
विज्ञापन
मड़ियाहूं। नगर के एक मैरिज हॉल में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल नगर इकाई की ओर से व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। अपने अधिकार के लिए आगे आने की अपील की। कहा कि व्यापारी अपने हक के लिए आवाज उठाएं संगठन उनके साथ खड़ा है। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सोनी ने कहा कि व्यापारियों को एकजुट होकर अपने अधिकारों और समस्याओं के लिए आवाज उठानी होगी। संगठन हर स्तर पर व्यापारियों के साथ खड़ा है। उन्होंने जीएसटी की कथित अनियमितताओं, व्यापारियों के उत्पीड़न और स्थानीय स्तर पर दुकानदारों की समस्याओं का मुद्दा उठाया। कहा कि नगर पंचायत और नगर पालिका की कार्रवाई में समानता होनी चाहिए। दुकानों के आगे खड़े ठेलों पर कार्रवाई नहीं होती, जबकि दुकानदार द्वारा थोड़ा सामान बाहर रखने पर चालान कर दिया जाता है। मुख्य अतिथि विधायक डॉ. आरके पटेल ने कहा कि व्यापारियों को बदलते समय के साथ अपने व्यापार का तरीका भी बदलना होगा और कारोबार को हाईटेक बनाना होगा। सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन व भूमि विकास बैंक के निदेशक डॉ. अजय सिंह रहे। इस दौरान तहसील अध्यक्ष लाल प्रताप सिंह, एसडीएम मड़ियाहूं अजय उपाध्याय, चंदन केसरी, डॉ. अरुण मिश्र, नितेश सेठ सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। अध्यक्षता दिनेश टंडन और संचालन कवलजीत सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें