व्यापारियों ने हाईवे पर लगाया जाम
जलालपुर। क्षेत्र के त्रिलोचन बाजार निवासी एवं व्यापारमंडल अध्यक्ष अनुराग वर्मा और आटो चालक से हुए विवाद के मामले में पुलिस पर सुलह समझौता का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार की शाम साढ़े पांच बजे हाईवे जाम कर दिया। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर बीस मिनट बाद ही जाम को समाप्त करा दिया।
व्यापारियों का आरोप है कि गुरुवार को सुबह पुरानी रंजिश को लेकर बाजार के ही एक आटो चालक आटो रिक्शा व्यापारी के टीनशेड में घुसा दिया जिससे टीनशेड क्षतिग्रस्त हो गया। व्यापारी नेता ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी। आरोप है कि पुलिस कार्रवाई के बजाय व्यापारी पर सुलह समझौते का दबाव बना रही थी। इससे गुस्साए व्यापारियों ने साम को सड़क पर कुर्सी और बेंच रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा देकर बीस मिनट में ही जाम समाप्त करवा दिया। जाम करने वालों में ज्ञानचन्द सेठ,पंकज गिरि,बीरू अग्रहरी,दीपक अग्रहरी,अशोक सिंह,अमन सिंह,रामलाल सेठ,मेराज अहमद,गोलू सेठ,अब्दुल कलाम आदि शामिल थे।