फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों को दिया सदस्यता प्रमाण पत्र

Mon, 27 Apr 2015 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से कैंप लगाकर व्यापारियों को सदस्यता प्रमाण पत्र वितरित किया गया। कोतवाली चौराहा स्थित किदवई पार्क में जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया गया।
विज्ञापन


श्रवण जायसवाल ने कहा कि व्यापारी संगठन से जुड़कर संगठन मजबूत कर रहे हैं। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक शहर रामजी सिंह यादव ने कहा कि अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल प्रशासन और व्यापारी के बीच पुल का काम करता है।
विज्ञापन


 नगर अध्यक्ष जावेद अजीम व जिला युवा अध्यक्ष विवेक सिंह ने कहा हम सभी इस बात का संकल्प लेते हैं कि सभी मिलकर सामाजिक एकता को मजबूत करेंगे।

जिलाध्यक्ष महिला व्यापार मंडल मेनका सिंह व युवा अध्यक्ष नगर आलोक सेठ, संयोजक अनवारूल हक गुड्डू ने कार्यक्रम में सहयोग के लिए सबका धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें