मुफ्तीगंज। बाजार की जर्जर और गड्ढायुक्त सड़क के विरोध में मंगलवार को व्यापारियों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। व्यापारियों ने कहा कि गड्ढे में पानी भरने से आए दिन व्यापारी गिरकर घायल होते रहते हैं। कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे व्यापारियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। व्यापार भी प्रभावित हो रहा है।
सड़क पर जगह-जगह गढ्ढे बन जाने के कारण राहगीर गिरकर घायल हो रहे हैं। छात्र-छात्राओं के ऊपर वाहनों द्वारा गंदे पानी के छींटे पड़ने से विवाद होता रहता है। दुकानदारों के सामान भी गंदी पानी से खराब होते रहते हैं। व्यापारी यीशू सेठ, राहुल यादव, गामा यादव, दर्शन वर्मा, महेंद्र, देवीलाल गुप्ता, सुभाष विश्वकर्मा, सनोज यादव आदि का आरोप है कि सड़क की मरम्मत कराने के लिए विभाग के अधिकारी और ही जनप्रतिनिधि पहल कर रहे हैं। इससे बाजार के लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। कई बार इसकी शिकायत भी की गई लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई तो प्रदर्शन करना ही विकल्प बचा था।