फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: व्यापारियों ने कल्याण दिवस के रूप में मनाई भामाशाह की जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ियाहूं। व्यापार मंडल की ओर से रविवार को चंडिका माता मंदिर परिसर में पौधरोपण कर भामाशाह जयंती व्यापारियों ने कल्याण दिवस के रूप में मनाया। नगर पंचायत अध्यक्ष के पति कमाल फारुकी ,अधिशासी अधिकारी चंदन सिंह गौड़, व्यापार मंडल के अध्यक्ष लाल प्रताप सिंह, महामंत्री चंदन केसरी व नगर के प्रबुद्ध वर्ग के लोगों ने भाग लिया। इस दौरान चंडिका माता मंदिर परिसर में 100 से अधिक पौधे लगाए गए। कमाल फारूकी ने कहा कि व्यापारी हमेशा राष्ट्र के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने को तैयार रहता है। लाल प्रताप सिंह ने कहा कि भामाशाह भारत के गौरव थे। उन्होंने महाराणा प्रताप को आर्थिक सहायता देकर स्वतंत्रता संग्राम को नई ताकत दिया था। वह देश के लिए जीने मरने की सोच रखते थे। इस अवसर पर छोटेलाल जयसवाल ,नितेश सेठ, गुड्डू साहू, प्रशांत साहू आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें