फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर खाई में पलटा चालक की मौत

Wed, 02 Mar 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर-इलाहाबाद मार्ग पर मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सतहरिया के पास बुधवार को एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबकर चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्र के कैथोली गांव निवासी राजेश कुमार यादव (32) अपना ट्रैक्टर लेकर मुंगराबादशाहपुर की ओर आ रहे थे। गांव की तरफ से जैसे ही वह मुख्य मार्ग पर पहुंचे तभी सामने से आचानक आए बाइक सवार को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर अनियंत्रित हो कर खाई में जाकर पलट गया। चालक राजेश ट्रैक्टर के नीचे दब गया।

आस पास के लोगों ने शोर मचाया। ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर को सीधा कर चालक को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


गड्ढे में गिरने से बालक की मौत : मीरगंज क्षेत्र के बसेरवां गांव में घर के सामने पानी जमा करने के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरने से दो वर्षीय बालक की मौत हो गई। गांव निवासी कलीम अपने मकान का प्लास्टर करवाते समय पानी जमा करने के लिए गड्ढा खोद रखा था। गडढे ंमें पानी भरा था।

बुधवार को उनकी पत्नी घर के अंदर काम रह थी। उसी समय दो वर्षीय बालक दानिश गड्ढे में गिर गया। थोड़ी देर बाद जब उसकी खोजबीन होने लगी तो वह गड्ढे में मृत पाया गया। परिजन उसे निकालकर चिकित्सक के पास ले गए जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें