फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: अमेरिका समेत चार देशों के सैलानियों ने भ्रमण कर ऐतिहासिक धरोहरों का लिया जायजा

विज्ञापन
ऐतिहासिक शाही किला का भ्रमण करते अमेरिका, इग्लैंड, आस्ट्रैलिया, न्यूजीलैंड से पहुंचा 14 सदस्यीय
विज्ञापन
जौनपुर। अमेरिका समेत चार देशों के सैलानियों का दल सोमवार को जिले के ऐतिहासिक धरोहरों का जायजा लेने पहुंचा। दल में शामिल लोगों ने शहर की ऐतिहासिकता की पहचान ऐतिहासिक शाही किला, अटाला मस्जिद व शाही पुल को देखा। यह दल वाराणसी से होकर जौनपुर पहुंचा।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह टूरिस्ट वाहन से अमेरिका, इग्लैंड, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड से पर्यटक जिले में पहुंचे। 14 सदस्यीय दल सबसे पहले सुबह 10 बजे ऐतिहासिक शाही किला पहुंचे। यहां इनके साथ आए गाइड अखिलेश कुमार ने शाही किला के कर्मचारी माजिद हसन के सहयोग से इसकी ऐतिहासिकता के बारे में बताया। सैलानी किले के अंदर सफाई, मस्जिद, शर्की हमाम दरवाजा देखकर खुश नजर आए। शाही किला का मुख्य विशालकाय द्वार आकर्षक लगा। गोमती तट पर स्थित शाही किला पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। विदेशी सैलानियों ने शहर की सड़कों से लेकर ऐतिहासिक इमारतों तक की तस्वीरें अपने कैमरों में कैद कीं। इसके बाद पर्यटकों ने अटाला मस्जिद, शाही पुल को कौतूहल भरी नजरों से देर तक निहारा और उनकी तस्वीरों को अपने-अपने कैमरों में कैद कर लिया। सैलानियों का यह दल पहले दिल्ली आया था। वहां से एक साथ पर्यटन विभाग की तरफ से वाराणसी लाया गया। जहां से जौनपुर आने की इच्छा जाहिर करने वाले पर्यटकों को जिले में लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें