फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचों शिवाला व नाट्यशाला बनेगा पर्यटन स्थल

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। क्षेत्र के सरोखनपुर गांव स्थित सल्तनत बहादुर इन्टर कालेज के पीछे जीर्ण शीर्ण पड़ा पांचो शिवाला मंदिर और नाट्यशाला को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए आगणन तैयार किया जा रहा है। संयुक्त निदेशक पर्यटन वाराणसी एवं विन्ध्याचल मंडल अविनाश मिश्र ने जिले के अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को पत्र लिखा है। अभियंता ने अपने पत्र में लिखा है कि विधायक रमेश चन्द्र मिश्र ने पांचों शिवाला मंदिर व नाट्यशाला का पर्यटन विकास के लिए आगड़न के लिए कहा है। उन्होंने कार्यों का आगणन लोकनिर्माण विभाग के नवीनतम शिड्यूल आफ रेट पर तैयार कर नि:शुल्क सरकारी भूमि की उपलब्धता एवं आवश्यक भू-अभिलेख सहित नि:शुल्क रखरखाव प्रमाण पत्र एवं वर्तमान में कार्य कराए जाने वाले स्थल की फोटोग्राफ भी मांगी है। संयुक्त महानिदेशक पर्यटन को स्वीकृति के लिए भेजा जा जाएगा। विधायक मिश्र ने गौरीशंकर मन्दिर स्थित ग्राम कूही, चौरेश्वर महादेव मन्दिर छंगापुर, करछूल महादेव मन्दिर करछुली, बाबा परमहंस मन्दिर औंका का सौन्दर्यीकरण कराए जाने के लिए पर्यटन अधिकारी वाराणसी एवं विन्ध्याचल मंडल कीर्तिमान श्रीवास्तव को पत्र लिखा है। श्रीवास्तव ने आगणन तैयार कर रिपोर्ट के लिए अधिशासी अभियंता ग्रामीण विभाग को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें