फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: जेल में बंदियों को दी जा रही सुविधाओं का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी अनुज कुमार झा व पुलिस अधीक्षक डाॅ. अजय पाल द्वारा बृहस्पतिवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया गया। जेल में बंदियों से भी उनको दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान विभिन्न बैरकों, जेल चिकित्सालय, महिला बैरक सहित अन्य बैरकों का गहनता से निरीक्षण किया गया एवं तलाशी ली गई। इसमें कुछ भी आपत्तिजनक सामान नहीं मिला। साफ-सफाई व्यवस्थित पाई गई। जिलाधिकारी ने जेल अस्पताल के निरीक्षण के दौरान भर्ती मरीजों से उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली। निर्देशित किया कि मरीजों का अच्छे से इलाज किया जाए व जेल में साफ-सफाई कराने के निर्देश भी दिए गए। इस अवसर पर जेल अधीक्षक एसके पांडेय, जेलर कुलदीप सिंह भदौरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें