फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज बंद रहेगी नवीन सब्जी व फल मंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मापुर। चौकियां स्थित नवीन सब्जी व फल मंडी शनिवार रात आठ बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक पूरी तरह से बंद रहेगी। व्यापार समिति ने बैठक कर रविवार को बंदी करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

महामंत्री महेंद्र सोनकर ने बताया की फल व सब्जी आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत आती है, लेकिन जिला प्रशासन ने सब्जी मंडी खोलने या बंद करने के लिए कोई निर्देश नहीं दिया है। सब्जियां व फल कच्चा माल होने के कारण खराब होने का डर बना रहता है। इसे देखते हुए 18 अप्रैल को नवीन फल, सब्जी मंडी बंद करने का निर्णय लिया गया है। बैठकर में सुरेश सोनकर, मो.आरिफ, शाहिद, पप्पू आदि व्यापारी मौजूद रहे। मंडी सचिव अजीत चौधरी ने बताया कि मंडी खुलने या बंद रखने के लिए जिला प्रशासन की ओर से कोई निर्देश नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें