फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: आज भलुआही में ओवरब्रिज की आधारशिला रखेंगे कैबिनेट मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा क्षेत्र के श्रीकृष्णा नगर रेलवे स्टेशन के निकट एजी रोड रेलवे क्रासिंग स्थित ओवरब्रिज निर्माण के लिए बृहस्पतिवार को शिलान्यास किया जाएगा। इसमें कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम की सफलता के लिए बुधवार की शाम तक तैयारी होती रही। विधायक बदलापुर रमेश मिश्र के नेतृत्व में पूरी टीम लगी रही। अधिकारी भी मौके पर डटे रहे।
विज्ञापन

शिलान्यास समारोह को सफल बनाने के लिए विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने रेलवे स्टेशन पर कार्यकर्ताओं एवं अधिकारियों के साथ रणनीति बनाई। मौके पर लोकनिर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता संजय कुमार, अधिशासी अभियंता राजेंद्र कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे। उन्होंने उस मंच पर भी चढ़ कर निरीक्षण किया। एसडीएम अर्चना ओझा, तहसीलदार राकेश कुमार, सीओ अशोक कुमार, प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार राय आदि मौजूद थे। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें