फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: मेरी चौखट पर चल के आज चारों धाम आए हैं.... पर झूमे दर्शक

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। शाही किला में सोमवार को तीन दिवसीय जौनपुर महोत्सव का आगाज़ हुआ। पहले ही दिन कलाकारों की अद्भुत प्रस्तुति ने समा बांध दिया। जौनपुर की श्वेता और प्रियांशी ने प्रसिद्ध राम भजन मेरी चौखट पे चल के आज, चारों धाम आये हैं, बजाओ ढोल स्वागत में, मेरे घर राम आये हैं..! सुनाया तो पूरा माहौल राम मय हो गया। लोग तालियों की थपथपाहट के साथ भजन गुनगुनाने लगे। जो जहां था वहीं खड़े होकर भजन सुनने लगा।इसके बाद कानपुर के कलाकार अभिषेक मिश्रा व टीम ने शिव तांडव प्रस्तुत किया। शिव की पोशाक और गले में मुंडमाला धारण कर कलाकार श्लोक के साथ नृत्य कर रहे थे। अलीगढ़ के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति देकर सभी को कुर्सी छोड़ने पर विवश कर दिया। इनके अलावा स्थानीय कलाकारों सत्ययांशु पटेल ल, चिंटू सरगम, विनोद शुक्ला आदि ने नृत्य व गायन प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि सदर विधायक व खेल राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि इस कार्यक्रम से स्थानीय कलाकारों को उनकी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। उन्होंने सभी कलाकारों और कार्यक्रम के आयोजन के लिए जिला प्रशासन को शुभकामनाएं दी। विशिष्ट अतिथि एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसु ने कहा कि इस बार मुख्यमंत्री का आगमन होने से कार्यक्रम ख़ास है। उन्होंने सभी को बड़ी संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की। डीएम डॉ दिनेश चंद ने कहा कि सीएम के आगमन के दिन 1001 जोड़ों का विवाह होगा। कार्यक्रम का संचालन सलमान शेख ने किया। इस मौके पर सीडीओ साईं तेजा सीलम, एडीएम दव्य, बीएसए डॉ गोरखनाथ पटेल, मनोकामना राय, शशि सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें