फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण के लिए किया चक्काजाम

Fri, 13 Mar 2015 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 मड़ियाहूं-पिंडरा मार्ग पर स्थित इटाए बाजार में एक साल से खोदकर छोड़ी गई सड़क को लेकर नाराज लोगों ने गुरुवार को बाजार में सड़क जाम कर दिया। मार्ग पर जाम के चलते तीन घंटे तक यातायात ठप रहा। मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने 20 दिन के भीतर सड़क मरम्मत का अधूरा काम पूरा कराने का आश्वासन दिया तब प्रदर्शनकारियों ने जाम समाप्त किया।
विज्ञापन


मड़याहूं-पिंडरा मार्ग पर 16 किलोमीटर तक प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण का काम पिछले साल शुरू किया गया था। इटाए बाजार के दोनों तरफ सड़क मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया गया, लेकिन इटाए बाजार में एक साल से सड़क को खोदकर छोड़ दिया गया है। इससे बाजारवासियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। वाहनों की आवाजाही से दिन-रात धूल उड़ने से स्थानीय लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। कई बार लोगों ने बाजार में सड़क निर्माण को पूरा कराने की मांग विभागीय अधिकारियों से की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।

 गुस्साए बाजारवासियों ने गुरुवार को बाजार में सड़क जाम कर दिया। बीच सड़क पर बेंच, कुर्सी आदि रख कर बाजार के लोग सड़क पर बैठ गए। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम की सूचना पर तहसीलदार रामजी मौर्य, केराकत कोतवाल अशोक त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। तहसीलदार ने 20 दिन के भीतर सड़क का अधूरा निर्माण पूरा कराने का आश्वासन दिया तो तीन घंटे बाद एक बजे जाम समाप्त हुआ। जाम करने वालों में विजय जायसवाल, डा. हरेंद्र प्रताप सिंह, विजय जायसवाल, रोहित, पंकज मिश्र, पप्पू, दिनेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें