जौनपुर। वीडियो कांप्रेसिंग के माध्यम से जिले के किसनों को कम लागत में खेती करने के टिप्स कृषि वैज्ञानिकों ने मंगलवार को को दिया। जिसमें वे योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही आधुनिक कृषि यंत्रों सहित कम लगात में खेती करने आदि की जानकारी दी। यह कार्यक्रम का लाइव लखनऊ से हो रहा था। जिसमें प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद और कृषि मंत्री सूर्यप्रकाश शाही भी मौजूद रहे।
किसानों के साथ वैज्ञानिकों की बात के तहत लखनऊ से प्रमुख सचिव व कृषि मंत्री की मौजूदगी में मंगलवार को वीडियो कांप्रेसिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का सफल बनाने के लिए कृषि विभाग द्वारा एनआईसी सहित कृषि भवन सभागार व कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा व अमिहित लाइव देखने की व्यवस्था की थी। इस दौरान लगभग 128 किसानों ने इसमें प्रतिभाग किया। उनको लखनऊ से कृषि वैज्ञानिकों ने वैज्ञानिक ढंग से खेती करने के तरीकों, कम लागत में खेती करने, आधुनिक कृषि यंत्रों का प्रयोग करने साहित योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वहीं किसानों ने भी वैज्ञानिकों से खेती से संबंधित प्रश्न किए। जिसका वैज्ञानिको ने उत्तर देकर उनको संतुष्ठ किया।
कोट:
- किसानों के साथ कृषि वैज्ञानिकों की बात चीत कार्यक्रम के तहत वीसी के माध्यम से खेती किसानी सहित योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। वहीं किसानों ने भी वैज्ञानिकों से प्रशन किए। जिसका वैज्ञानिकों ने उत्तर दिया। इसका आयोजन जिले में एनआईसी, कृषि भवन सभागार और कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा वअमिहित में किया गया था।
- जय प्रकाश, उप कृषि निदेशक