फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय से परीक्षाएं कराना और नई शिक्षा नीति पर होगा प्राथमिकता से काम....

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। पूर्वांचल विवि की नई कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने कोरोना संकट काल से प्रभावित परीक्षाओं को समय से पूर्ण कराने और नई शिक्षा नीति में हुए बदलावों को प्रभावी ढंग से लागू करने को अपनी प्राथमिकता बताई है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों का भविष्य संवारने पर पूरा जोर रहेगा। इसके लिए नई शिक्षा नीति के साथ कई नई शुरुआत भी की जाएगी।
विज्ञापन

पूविवि की पहली महिला कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य सोमवार को कार्यभार ग्रहण करेंगी। अमर उजाला से हुई बातचीत में प्रो. मौर्य ने कहा कि कोरोना काल के कारण काफी कुछ प्रभावित हुआ है, मगर अब उसके साथ आगे बढ़ने की जरुरत है। इस अवधि में विद्यार्थियों का जो नुकसान हुआ है, उसे पूरा कर शिक्षा व्यवस्था को गति देने पर विशेष जोर रहेगा। प्रधानमंत्री के नई शिक्षा नीति के साथ शिक्षा क्षेत्र में जिस बदलाव की अपेक्षा जताई है, उसे प्रभावी ढंग से लागू करने का पूरा रहेगा। मूल रुप से कानपुर की निवासी प्रो. मौर्य पिछले तीन दशक चेन्नई में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार और उत्थान के लिए कार्य कर रही है। पूर्वांचल से उनका गहरा जुड़ाव है। काशी हिंदू विवि से बीएससी, एमए और पीएचडी की है। भागलपुर विवि से डी लिट की उपाधि प्राप्त की। उनके पिता प्रो. एसएस कुशवाहा काशी विद्यापीठ और रांची विवि के कुलपति रहे हैं। भाई डॉ. साकेत कुशवाहा भी अरुणांचल विवि में कुलपति हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें