फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: रानीमऊ हत्याकांड में तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
खेतासराय जमीनी  विवाद  में चाचा  के हत्या  के आरोपी। पुलिस विभाग - फोटो : Samvad
विज्ञापन
खेतासराय। रानीमऊ गांव में पट्टीदारों से जमीन के विवाद में हुई मारपीट के दौरान सिर में चोट लगने से अकरम शाह की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो बाल अपचारियों को भी पुलिस ने पकड़ा है। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लाठी बरामद की गई है। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि रानीमऊ गांव में 20 अक्तूबर को पट्टीदारों से चल रहे जमीन के विवाद में अकरम शाह की पीटकर पट्टीदारों ने हत्या कर दी थी। मृतक की पत्नी नरगिस की तहरीर पर 21 अक्तूबर को पांच लोगों पर गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले में खुटहन थाना क्षेत्र के सेठुआपारा निवासी फरहान, रेहान और हुस्नआरा समेत दो बाल अपचारियों को नामजद किया गया था।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार की सुबह सेठुआपारा गांव के पांच आरोपियों को घर से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें