फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: इंजीनियरिंग संकाय के तीन छात्र डीआरडीओ में करेंगे इंटर्नशिप

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संकाय के तीन छात्र देश के प्रतिष्ठित रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) में इंटर्नशिप करेंगे। इन छात्रों का चयन डीआरडीओ के देहरादून स्थित इंस्ट्रूमेंट्स रिसर्च एंड डेवलेपमेंट इस्टैब्लिशमेंट(आईआरडीई) प्रकोष्ठ में आठ सप्ताह के लिए हुआ है।
विज्ञापन

चयनित छात्रों में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग विभाग के तृतीय वर्ष के छात्र अंशु शुक्ला, उज्ज्वल द्विवेदी और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग के तृतीय वर्ष के छात्र रोशन कुमार सिंह शामिल हैं। इंटर्नशिप के दौरान छात्र अत्याधुनिक अनुसंधान प्रयोगशालाओं में प्रायोगिक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। छात्रों की इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने बधाई दी। संकायाध्यक्ष प्रो. सौरभ पाल, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष प्रो.रवि प्रकाश और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष डॉ.विक्रांत भटेजा ने भी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें