सुरेरी। थानाक्षेत्र के एक गांव से लापता हुईं तीन सगी बहनों का लोकेशन वृंदावन में मिला। वे वहां पर घूमने गई थीं। तीनों लड़कियों के पिता ने मंगलवार की रात सुरेरी थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। बताया कि उनकी दो बेटी और एक भतीजी दोपहर 12:30 बजे घर से बाहर गई थीं लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटीं। खोजबीन के बाद भी जब उनकी जानकारी नहीं मिली तो थाने में तहरीर दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। सीओ मड़ियाहूं परमानंद कुशवाहा ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि तीनों बालिकाएं वृंदावन घूमने गईं हैं। पुलिस ने तीनों को सकुशल बरामद कर लिया।