फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur: मुठभेड़ में 25-25 हजार के तीन इनामी गिरफ्तार, पशु तस्करी के आरोपी के पैर में लगी गोली

Sun, 26 Feb 2023 11:05 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

जौनपुर जिले की पुलिस ने अलग-अलग तीन स्थानों से 25-25 हजार रुपये के तीन इनामी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पांच अन्य आरोपी भी पकड़े गए। मुठभेड़ के दौरान एक गोतस्करी के एक इनामी बदमाश को पैर में गोली लगी।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में इनामी बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले की पुलिस ने अलग-अलग तीन स्थानों से 25-25 हजार रुपये के तीन इनामी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पांच अन्य आरोपी भी पकड़े गए। आरोपियों के पास से तमंचा, कारतूस, बाइक और कुछ नकदी भी बरामद किया गया। मुठभेड़ के दौरान एक गोतस्करी के एक इनामी बदमाश को पैर में गोली लगी।

विज्ञापन


सिंगरामऊ पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश नफीस खान निवासी गोधना पवई को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, उसके पास से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद किया गया।
थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि गोतस्करी के आरोपी नफीस को ग्राम बछुआर से गिरफ्तार किया गया।

इसी तरह मुंगराबादशाहपुर थाने की पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी लूट के आरोपी सत्यम तिवारी निवासी भाटकापुर को गिरफ्तार किया। उसके पास से चेन स्नेचिंग की घटना में प्रयोग की गई बाइक, तमंचा, 1700 रुपये नकद बरामद किया गया। थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि 19 फरवरी को धरमपुर के पास महिला को घायल कर चेन छिनैती की घटना हुई थी।

विज्ञापन

उसी मामले के आरोपी गिरफ्तार किया गया। सत्यम के खिलाफ विभिन्न थानों में 12 मुकदमे पंजीकृत हैं। इसी तरह खेतासराय, शाहगंज थाने व स्वॉट टीम ने मुठभेड़ में एक 25 हजार रुपये के इनामी गो तस्कर और पांच अन्य तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इनामी बदमाश को पैर में गोली लगी। उसके पास से तमंचा, खोखा, कारतूस, एक ट्रक, चार मवेशी, एक ब्रेजा, पांच मोबाइल बरामद किया गया।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार की रात में आजाद नगर पुलिया के पास से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों में आसिफ(पैर में गोली लगी) निवासी अहिरौला आजमगढ़, इकबाल निवासी बारीखुर्द प्रतापगढ़, रईस निवासी कौरा गहनी आजमगढ़, नौसाद निवासी देवगांव आजमगढ़, दानिस और बेलाल दोनों निवासी नसीरपुर जनपद आजमगढ़ हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें