फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सड़क हादसों में किशोर समेत तीन की मौत, दो घायल

विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में मृत-प्रदीप गौतम (फाइल फोटो) - फोटो : बिछिया में वन बैरियट के पास अनियंत्रित होकर स्कूल वैन पलटने से घायल बच्चा।
विज्ञापन
जौनपुर। जिले के अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसे में किशोर समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बदलापुर : क्षेत्र के अहिरौली गांव निवासी सुनील चौबे (22) व उसका साथी प्रदीप गौतम (19) बाइक से बदलापुर से सब्जी खरीदकर घर लौट रहे थे। फोरलेन से दाहिने मुड़े इस दौरान सुल्तानपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार टूरिस्ट बस की चपेट में आने से दोनों घायल हो गए। घायल सुनील चौबे को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं प्रदीप गौतम को जिला मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बदलापुर कोतवाली प्रभारी शेष कुमार शुक्ल ने बताया कि बस का पीछा किया गया। वाराणसी के बाबतपुर में उसे पकड़ लिया गया है। सुइथाकला : सरपतहां क्षेत्र के काजीपुर गांव निवासी अनुराग बिंद अपने भतीजे अमरेश (15) के साथ भेला गांव में रिश्तेदारी से लौट रहा था। पट्टी नरेंद्रपुर बाजार में आजाद की प्रतिमा के पास बाइक अनियंत्रित होकर चौराहे पर बने चौक से टकरा गई, जिसमें अमरेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत देखकर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जबकि चाचा अनुराग बिंद घायल हो गए हैं। अमरेश तीन भाइयों में सबसे छोटा था। थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। धर्मापुर : केराकत थानाक्षेत्र के उदयचंदपुर गांव निवासी अनुराग यादव (22) सोमवार की देर रात बाइक से जौनपुर शहर की तरफ जा रहा था। जौनपुर-आजमगढ़ हाईवे पर पंचहटिया पुराने पोस्टमार्टम हाउस के पास उसकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी लाइन बाजार सतीश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

सड़क दुर्घटना में मृत-प्रदीप गौतम (फाइल फोटो)- फोटो : बिछिया में वन बैरियट के पास अनियंत्रित होकर स्कूल वैन पलटने से घायल बच्चा।

सड़क दुर्घटना में मृत-प्रदीप गौतम (फाइल फोटो)- फोटो : बिछिया में वन बैरियट के पास अनियंत्रित होकर स्कूल वैन पलटने से घायल बच्चा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें