बक्शा। नौपेड़वा बाजार के समीप मई मोड़ पर बाइक की हैंडल जाम होने से तीन लोग गिर गए, जिसमें एक की उपचार के दौरान मौत हो गई। सभी मरीज देखने जौनपुर जा रहे थे।
बदलापुर थाना क्षेत्र के भलुआई गांव निवासी विशाल सिंह (30) शनिवार को अपनी मां कुसुम सिंह (50) व पुत्र सूर्यांश (3) के साथ बाइक से जौनपुर में भर्ती सूर्यांश की मां को देखने जा रहे थे। नौपेड़वा मई मोड़ के समीप पहुंचे ही थे, तभी बाइक का हैंडल अचानक जाम हो गया। उसी दौरान तीनों लोग सड़क पर गिरकर चुटहिल हो गए। धनियांमऊ के एक राहगीर ने घायलों को नौपेड़वा सीएचसी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पर मौजूद चिकित्सक कुसुम के पेट में गंभीर चोट को देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। एंबुलेंस से सभी को जिला अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में कुसुम की तबियत में सुधार न देख परिजन शहर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।