नगर के सद् भावना पुल पर सुरक्षा के लिए नहीं लगी है लोहे की जाली। संवाद
जौनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र में गोमती नदी पर बने तीन समानांतर पुल पर जाली नहीं होने से यह सुसाइड पॉइंट बन गया है। दो महीने में पुल से कूद कर तीन लोग जान देने की कोशिश कर चुके हैं।
दो को तो बचा लिया गया लेकिन एक बच्ची और एक युवक की मौत हो गई। स्थानीय पुलिस चिंतित है। समस्या को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका को कई बार पत्र भेज कर पुल पर जाली लगाने की मांग की है। लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अगर तीनों पुल पर सुरक्षा के लिए जाली लगाई जाए, तो आत्महत्या की घटनाओं को रोका जा सकता है। वाराणसी के वरुणा पुल और चौकाघाट पुल के दोनों तरफ से लोहे की बड़ी जालियां लगाई गई हैं।
इससे यहां खुदकुशी के प्रयासों को रोका जा सका है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलों पर देर रात अकेले घूमने वालों की संख्या ज्यादा रहती है। अंधेरे में निगरानी भी कठिन होती है।