फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में कोरोना के तीन नए मरीज मिले, लेखपाल समेत परिवार के 13 सदस्य हुए संक्रमित

Sun, 21 Jun 2020 09:08 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जौनपुर जिले में रविवार को भी कोरोना के तीन पॉजिटिव केस आए। इसमें एक प्रवासी है। कोरोना से संक्रमित बदलापुर तहसील के लेखपाल के बड़े भाई की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ गई है। इस परिवार के पहले से 12 सदस्य कोरोना की चपेट में हैं। अब पूरा परिवार इससे ग्रसित हो गया है। जिले का यह पहला मामला है, जहां एक ही परिवार के इतने सदस्य कोरोना की चपेट में आए हैं। प्रशासन ने गांव में सघन जांच के निर्देश दिए हैं। तीनों नए मरीजों को कोविड-19 अस्पताल में शिफ्ट करा दिया गया है। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या 479 हो गई है।

विज्ञापन


खुटहन ब्लाक के लवायन गांव निवासी लेखपाल की बदलापुर तहसील के क्वारंटीन सेंटर में प्रवासियों की देखभाल के लिए ड्यूटी लगाई गई थी। वहीं किसी प्रवासी के संपर्क में आने से वह कोरोना की चपेट में आ गया। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद परिवार के अन्य सदस्यों का सैंपल जांच को भेजा गया था। इसमें मां, पत्नी, भाभी, भाई, बहन और छह बच्चों की रिपोर्ट 19 जून को पॉजिटिव आई थी।

इन सभी को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार को लेेखपाल के बड़े भाई की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने देर शाम उसे भी अस्पताल पहुंचा दिया। उधर, सुजानगंज के सोनहिता गांव में मुंबई से आए एक युवक की 12 जून को तबीयत बिगड़ने से मृत्यु हो गई थी। वह तीन जून को गांव आया था, लेकिन उसकी जांच नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन


युवक की मौत के बाद पत्नी का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सुइथाकला ब्लाक के उचगांव में 16 जून को मुंबई के नाला सोपारा से बाइक से आए युवक भी जांच में कोरोना से संक्रमित पाया गया है। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि तीनों मरीजों के संपर्क में आए अन्य लोगों की पहचान कर जांच कराई जाएगी।

कोरोना से बचने के लिए क्वारंटीन के नियमों का पालन करें। बेवजह घरों से न निकलें। जरुरी काम से बाहर आएं तो मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के मानक का ध्यान रखें। गैर प्रांतों से आने वाले सभी लोगों के लिए 21 दिन का होम क्वारंटीन अनिवार्य है। अगर कोई इसका पालन नहीं करता तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें