रामनगर विकास खंड से अढ़नपुर गांव तक बनाई एक किलोमीटर सड़क तीन माह में ही उखड़नी शुरू हो गई। दो किलोमीटर सड़क बननी थी लेकिन आधी सड़क का बनाकर ठेकेदार ने काम बंद कर दिया।
एक किलोमीटर सड़क जो बनाई गई थी वह उखड़ने लगी है। अभी तक एक किलोमीटर सड़क के निर्माण का काम शेष है। लाखों रुपये की लागत से आधी अधूरी सड़क बनने से ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है।
रामनगर ब्लाक मुख्यालय से अढ़नपुर गांव तक दो किमी अढ़नपुर गांव तक बनाई गई थी। निर्माण घटिया ढंग से होने के कारण गिट्टी उखड़कर सड़क पर फैल रही है। जिससे लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत झेलनी पड़ रही है।
मेन रोड से बलिराम सिंह के मशीन तक पक्की सड़क बनाई गई है। लेकिन तीन माह भी सड़क नहीं चल पाई और गिट्टियां उखड़नी शुरू हो गई है।
बलिराम के मशीन से लेकर विजय सिंह के घर तक ठेकेदारों ने केवल गिट्टी डालकर सड़क पर फैला दिया है। जिसके कारण ग्रामीणों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है।