फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पूर्वांचल विकास निधि का तीन विधायकों ने नहीं भेजा प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। पूर्वांचल विकास निधि के तहत सितंबर में शासन से साढ़े 13.68 करोड़ रुपये बजट प्राप्त हुआ। इसके तहत उनके प्रस्ताव पर नव निर्माण के आरसीसी, इंटरलाकिंग व पक्की नाली का निर्माण कराया जा सकता है। जिले में नौ विधायक व एक एमएलसी है। इसमें मछलीशहर, मल्हनी के विधायक व जिले के एमएलसी का प्रस्ताव नहीं प्राप्त हुआ है। शेष का प्रस्ताव प्राप्त होने के बाद संबंधित कार्यदायी संस्था को टेंडर कराने के लिए भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन


पूर्वांचल विकास निधि के सामान्य मद का जहां 10.71 करोड़ तो एससीपी (अनुसूचित जाति व जनजाति वाले क्षेत्रों) के तहत 2.97 करोड़ रुपये मिले हैं। जिले के कुल नौ विधायक व एक एमएलसी में यह बराबर वितरित होगा। विधायक और एमएलसी को सूचना भेजकर प्रस्ताव मांगा गया है। इस निधि के तहत सड़क, आरसीसी, इंटरलाॅकिंग, स्कूल की दीवार आदि का निर्माण कार्य होगा।इसमें अभी तक नौ विधायकों में से सदर के गिरीशचंद्र यादव, बदलापुर के रमेशचंद्र मिश्र, शाहगंज रमेश सिंह, मड़ियाहूं डा.आरके पटेल, जफराबाद जगदीश नारायण राय, केराकत तूफानी सरोज, मल्हनी लकी यादव का प्रस्ताव प्राप्त हुआ है तो मछलीशहर की डाॅ.रागिनी सोनकर, मुंगराबादशाहपुर के पंकज पटेल व एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू का प्रस्ताव नहीं प्राप्त हुआ है। 10 लाख रुपये से नीचे का कोई विकास कार्य प्रस्ताव में शामिल नहीं किया जा रहा है। इसमें तूफानी सरोज के आठ, रमेश मिश्रा के 13, रमेश सिंह के 16, गिरीशचंद्र यादव के नौ प्रस्ताव आए हैं। प्रस्ताव प्राप्त होने के बाद संबंधित विभाग के अधिशासी अभियंता व जेई से आगणन तैयार कराने को पत्र भेजा जा रहा है। जिसके तहत काम कराया जाएगा।
जितने प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, उनको मंजूरी के लिए कमिश्नर के यहां भेजा जाएगा। उसके बाद उसका टेंडर कराया जाएगा। इसमें प्रस्ताव की समय सीमा निर्धारित नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अरुण यादव, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें