फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पुलिस मुठभेड़ में सराफा हत्याकांड के तीन बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बक्शा (जौनपुर)। सराफा कारोबारी की हत्या के तीन आरोपी मंगलवार की रात सुजियामऊ गांव में पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिए गए। दो बदमाशाें के पैर में गोली लगी है। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों के पास से नकदी, लूट के गहने, पिस्टल, तमंचा और बाइक बरामद की है। फतेहगंज बाजार में चार दिन पहले बदमाशों ने सराफा कारोबारी उमेशचंद सेठ की गोली मारकर हत्या कर दी थी। साथ ही बदमाश गहनों से भरा बैग लूट ले गए थे। घटना के बाद एसपी ने सात टीमें गठित की थीं।मंगलवार की देर रात बक्शा थाना क्षेत्र के सुजियामऊ गांव हत्याकांड में शामिल बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें शुभम यादव और विकास यादव को पैर में गोली लगी। एक अन्य बदमाश को भी पकड़ा गया, जिसका नाम पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें