अन्य शिवालयों में भी रही भीड़
मछलीशहर में दियावा महादेव मंदिर के पुजारी चंद्रमा प्रसाद मिश्र के अनुसार लगभग 16 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन और जलाभिषेक किया। मेंहरवा महादेव, जमालपुर के शोभनाथ महादेव, पौहा के पारसनाथ महादेव मंदिर, बदलापुर के प्राचीन गौरीशंकर धाम चंदापुर, चौरेश्वरनाथ धाम छंगापुर, पंच शिवालय मंदिर बदलापुर, कवंचलनाथ मंदिर दाउदपुर आदि शिवालयों में रात तक भीड़ रही। नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सिंह ने कड़ेरेपुर स्थित शिव मंदिर में जन कल्याणार्थ रुद्राभिषेक किया।
कांवड़ियों के पैर धुलकर छालों पर लगाया मरहम
मुंगराबादशाहपुर। श्रीगौरी शंकर धाम में सर्ववैश्य समाज के अध्यक्ष राजकुमार ऊमरवैश्य, युवजन अध्यक्ष नीशू केशरी, मुख्य सलाहकार आलोक गुप्ता, महामंत्री आशीष ऊमरवैश्य, राम नारायण और रंजीत कुमार गुप्ता ने थके और घायल कांवरियों की सेवा की। उनके पैर धुलकर छालों पर मरहम लगाया। निशुल्क दवाएं वितरित की गईं। विश्वनाथ मंदिर मुगरडीह में शिवप्रसाद उमरवैश्य बबलू की ओर से आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में कांवरियों ने प्रसाद ग्रहण किया।
लियो क्लब जौनपुर मेन ने लगाया सेवा शिविर
लियो क्लब जौनपुर मेन की ओर से कांवड़ भक्तों, श्रद्धालुओं की सेवा के लिए सुतहट्टी चौराहे के पास सेवा शिविर लगाया गया। श्रद्धालुओं को रूह-अफजा शरबत, पेठा एवं गुड़ का प्रसाद वितरित किया गया। कांवड़ भक्तों के लिए पेयजल एवं नींबू पानी की भी व्यवस्था की गई। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं पर गुलाब की पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान अध्यक्ष लियो ऋषि श्रीवास्तव ने सेवा कार्य में उपस्थित सभी लियो साथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सचिव पवन वर्मा, कृष्ण कुमार, विशाल गुप्ता, अंकित साहू, आशीष कुमार एवं मयंक मिश्रा, हर्षित गुप्ता आदि लोगों ने सेवा कार्य में अपना सहयोग प्रदान किया