फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सावन का अंतिम सोमवार पर तीन लाख श्रद्धालुओं ने किया अभिषेक

विज्ञापन
दियावा महादेव मंदिर पर दर्शन करतीं मछलीशहर सपा विधायक रागिनी सोनकर। सोशल मीडिया - फोटो : 1
विज्ञापन
जौनपुर। सावन के अंतिम सोमवार पर जिले के विभिन्न शिवालयों में लगभग तीन लाख श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। ऐसा अनुमान जिला प्रशासन ने लगाया है। जलालपुर में त्रिलोचन महादेव मंदिर में भोर में तीन बजे मंगला आरती के बाद बाबा का कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिया गया। मंदिर प्रबंधक मुरलीधर गिरी तथा मुख्य पुजारी सोनू गिरी ने बताया कि बेलपत्र, धतूर, दूध, माला-फूल से बाबा का जलाभिषेक करके दर्शन पूजन किया। गर्भगृह से लेकर मंदिर परिसर, मेला क्षेत्र और सभी प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। मछलीशहर में सावन के अंतिम सोमवार को पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर ने दियावां महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया। विधायक रागिनी सोनकर ने मेहरवा महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया। बदलापुर में प्राचीन गौरीशंकर धाम चंदापुर, चौरेश्वरनाथ महादेव छंगापुर, पंच शिवालय मंदिर बदलापुर, कवंचलनाथ मंदिर दाउदपुर आदि शिवालयों में सुबह से ही जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लगी रही। नेवढ़िया में सारंगडीह गांव स्थित चकरी महादेव मंदिर में श्रावण मास के अंतिम सोमवार पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही। महिला श्रद्धालुओं ने डीजे की धुन पर भक्ति गीतों पर नाचते-गाते हुए भगवान शिव की आराधना की। पुजारी शंभुनाथ तिवारी ने बताया कि श्रावण के अंतिम सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु चकरी महादेव मंदिर पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक किया। गौरीशंकर धाम सुजानगंज, रामेश्वरम महादेव राजेपुर त्रिमुहानी, साईनाथ महादेव शंभुगंज, दियावां महादेव बरसठी, करशूलनाथ महराजगंज, ऐतिहासिक शिव मंदिर धर्मापुर परिसर में मेले का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें