फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur: सड़क दुर्घनाओं में तीन की मौत, छह लोग घायल,बाइक की टक्कर और खंभे से टकराकर हुईं घटनाएं

Sat, 02 Nov 2024 11:51 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

जौनपुर जनपद में तीन दुर्घटनाओं में तीन की मौत हो गई और आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटनाओं से पीड़ित परिजन मातम में डूबे हैं। बताते चलें कि सड़क सुरक्षा माह की शुरूआत हो चुकी है और ऐसे में दुर्घटनाओ का होना बड़े सवाल खड़े कर रहा है। सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर में तीन अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि छह लोग घायल हो गए। घायलों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शवों पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


गौराबादशाहपुर में युवक की बाइक बिजली के खंभे से टकराई
बालेमऊ गांव निवासी प्रिंस कुमार प्रिंस (22) पुत्र पप्पू यादव इसी गांव के मल्लू यादव (25) पुत्र मोछू यादव के साथ बृहस्पतिवार की रात बाइक से घर लौट रहे थे। सरायख्वाजा थानाक्षेत्र के परसनी कुत्तूपुर के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। वहां चिकित्सकों ने प्रिंस यादव को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

नेवढ़िया में डीसीएम और बाइक की आमने - सामने टक्कर
क्षेत्र के चडई ढेकहा गांव स्थित मडियाहूं कठिरांव मार्ग पर शुक्रवार शाम डीसीएम और बाइक के आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। लक्षनपुर (तरती) गांव निवासी देवमणि यादव (55) पुत्र बनवारी अपने रिश्तेदार सनी यादव निवासी हरिहरपुर (चोरारी) थाना खेतासराय के साथ शुक्रवार शाम चार बजे अपने घर जा रहा थे। चडई ढेकहा गांव के पास सामने से तेज गति में आ रही सीडीएम ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को सीएचसी मड़ियाहूं पहुंचाया। डॉक्टरों ने देवमणि यादव को मृत घोषित कर दिया। सनी की हालत नाजुक होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष अमित कुमार पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


मछलीशहर निवासी की कार दुर्घटना में मौत
 सरावां गांव निवासी पूर्व प्रधान श्याम नारायण के पुत्र पवन यादव (45) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह वाहन खरीदने और बेचने का काम करते हैं। वह दिल्ली से अपने पांच साथियों के साथ कार से घर के लिए निकले। शुक्रवार सुबह आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सड़क दुर्घटना में पवन यादव की मौत हो गई। कार में सवार धर्मेंद्र पुत्र श्यामलाल निवासी ग्राम चकनारायणपुर थाना बरसठी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएससी औरास ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। बरसठी के चक नारायणपुर गांव निवासी जितेंद्र कुमार पुत्र श्यामलाल निवासी इसी गांव के गणेश पुत्र नंदलाल और धर्मदासपुर गांव निवासी रविशंकर पुत्र अच्छेलाल को हल्की चोट आई। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। मृतक एवं घायलों के परिजनों को पुलिस ने फोन से सूचना दी। मृतक के परिजन शव को पोस्टमार्टम के बाद उन्नाव से लाने के लिए सुबह ही रवाना हो गए। मृतक पवन दो बार जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन सफलता नहीं मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें