जिले के शाहगंज, मछलीशहर, बदलापुर थाना क्षेत्रों में हुए अलग-अलग हादसों में पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सरपतहा थाना क्षेत्र के डेहरी गांव निवासी हरिकेश यादव (35) बेलवाई रेलवे स्टेशन पर सहायक स्टेशन मास्टर के पद पर तैनात हैं। शनिवार को सुबह काम खत्म कर वह बाइक से घर जा रहे थे। क्षेत्र के अरगुपुर कलां गांव के समीप उनकी बाइक असंतुलित होकर बिजली के पोल से टकरा गई, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूसरी घटना बदलापुर थाना क्षेत्र के मिरशादपुर गांव के पास नेशनल हाईवे पर शुक्त्रस्वार की रात नौ बजे हुई।
जहां पंचायत सेक्त्रस्ेटरी महेन्द्र गौतम (52) बाइक से अपनी अध्यापिका पत्नी गीता जैशल के साथ बक्शा थाना क्षेत्र के वीरभानपुर गांव में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर अपने घर रैभानीपुर लौट रहे थे। मिरशादपुर गांव के पास नेशनल हाईवे पर पहुंचे थे कि सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए जिससे मौके पर ही पति- पत्तनी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक मौके पर छोड़ फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। महेन्द्र गौतम बक्सा ब्लाक में पंचायत सेक्त्रस्ेटरी के पद पर कार्यरत थे। जबकि उनकी पत्नी गीता जैशल प्रतापगढ़ जिले गौरामाफ ी में सहायक अध्यापिका थीं।तीसरी घटना मछलीशहर के ताजुददीनपुर के पास हुई। शनिवार को दो बजे जंघई की तरफ मार्ग पर यात्रियों से भरी बस पलट गई। उसमें सवार यात्री बाल-बाल बच गए। कुछ यात्रियों को गिरने से मामूली चोटे आई।