फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से तीन की मौत, 113 नए संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को जिले में कोरोना से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 113 नए संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा 203 मरीज इलाज के बाद ठीक भी हुए हैं। रविवार को जिले में 89 कोरोना संक्रमित मिले तो स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने भी राहत महसूस की थी। एक दिन बाद ही संक्रमितों की संख्या फिर एक सौ के पार चली गई।
विज्ञापन

सोमवार को जिले में अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों और गांवों में कैंप लगाकर 10461 सैंपल लिए गए। सीएमओ डॉ राकेश कुमार ने बताया कि सोमवार को अलग-अलग इलाकों में कोरोना से तीन लोगों की मौत हुई है और 113 नए संक्रमितों के साथ अब जिले में कुल एक्टिव केस की संख्या 1331 हो गई है। उन्होंने बताया कि कुल लिए गए सैंपल से प्राप्त रिपोर्ट से पता चलता है कि जिले में कोरोना की पॉजिटिव दर 3.42 फीसदी है। कोरोना से मृत्यु दर 1.02 फीसदी और रिकवरी रेट 92.87 फीसदी है। इस वक्त 1038 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। जितने पॉजिटिव मरीज मिले हैं, उनमें 39 का इलाज बाहर के जिलों में चल रहा है, जबकि 22 दूसरे प्रदेशों में जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें