फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: असलहा के साथ तीन अंतरप्रांतीय पशु तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने रविवार को मवेशियों की अंतरप्रांतीय तस्करी करने वाले एक गिरोह का खुलासा करने का दावा किया है। चार मवेशियों सहित एक पिकअप, एक तमंचा व कारतूस के साथ बेहोश करने वाले केमिकल की दो सीसी के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उन पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को वह भोर में लगभग साढ़े चार बजे दुदौली बाजार के पास गश्त पर थे। इसी बीच सूचना मिली कि दुदौली नहर पुलिया के पास अंतरप्रांतीय पशु तस्कर पिकअप वाहन पर मवेशियों को लादकर सिकरारा की तरफ जा रहे हैं। सूचना पर उप निरीक्षक मोहम्मद सैफ व संजय कुमार के साथ घेरेबंदी करके दुदौली नहर पुलिया के पास से वाहन समेत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पिकअप पर लदे तीन बैल व एक गाय को चांदपुर गोशाला में भेज दिया। पिकअप की तलाशी के दौरान पुलिस को लाठी, डंडा, ईंट, पत्थर बरामद हुआ। आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम असलम अली निवासी ग्राम जंसो मड़ई, आनंद सिंह व गोलू यादव निवासी ग्राम लौंदा थाना अलीनगर चंदौली बताया। तलाशी के दौरान आंनद सिंह के पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ।
थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों पर जौनपुर, वाराणसी, चंदौली सहित आसपास के जनपदों में गोवध, पशु क्रूरता अधिनियम, गैंगस्टर सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें